नालंदा- अखंड कीर्तन को लेकर निकली विशाल कलश शोभायात्रा, सैकड़ों महिलाओं ने लिया भाग!

SHARE:

रिपोर्ट – मिथुन कुमार

नालंदा जिले के बिहार शरीफ प्रखंड अंतर्गत नौबतपुर लोटन गांव में अखंड हरी कीर्तन को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में 251 कन्याओं और महिलाओं ने संत बाबा कुआं से जल भरकर सिर पर कलश रख पैदल यात्रा करते हुए देवी स्थान पहुंचीं।

पूरे रास्ते जय श्री राम, हरे कृष्णा हरे राम और हर हर महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु राम धुन पर झूमते और भक्ति में लीन नजर आए। गांव की सड़कों पर आस्था और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

इस अवसर पर संयोजक मुन्ना सिंह ने बताया कि मानव जाति के कल्याण और समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखने के उद्देश्य से 24 घंटे का अखंड हरी कीर्तन आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि समापन के अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग कीर्तन में भाग लेने पहुंच रहे हैं।

बाइट:- मुन्ना सिंह, संयोजक

Join us on: