औरंगाबाद नदी में गई क्रिकेट बॉल निकलने के दौरान तीन बच्चे डूबे,दो की मौत!

SHARE:

रिपोर्ट-रुपेश कुमार!

औरंगाबाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पवई गांव से एक दिल दहला देनेवाली बेहद ही मर्माहत करने वाली खबर सामने आई है। जहां नदी में गई क्रिकेट गेंद निकलने के दौरान दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्चों की पहचान तिताई बिगहा गांव आर्या विश्वकर्मा एवं शिवम कुमार के रूप में की गई है। एक ही गांव के दो बच्चों की मौत से पूरे इलाके में मातम का माहौल है और परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल है। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि गांव के बच्चे शाम में पवई स्थित मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान क्रिकेट का गेंद पास के ही बटाने नदी में चली गई। गेंद को निकलने के लिए आर्या, शिवम और शिवम का बड़ा भाई विष्णुकांत नदी में चले गए। लेकिन तीनों डूबने लगे। तीनों बच्चों को डूबते देख उधर से गुजर रहे एक युवक पवई निवासी गुड्डू ने शोर मचाया और नदी में छलांग दी। उसके साथ साथ गांव के अन्य युवक भी तीनों बचाने के लिए नदी में कूद गए। किसी तरह से तीनों बच्चों को बाहर निकाला गया और उन्हें लेकर सुंदरगंज स्थित एक निजी क्लिनिक ले गए। जहां से विष्णुकांत की स्थिति सामान्य पाई गई लेकिन अन्य दो की स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। दो बच्चों की मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। बच्चों की मौत की खबर से ग्रामीणों की भीड़ सदर अस्पताल में उमड़ पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे कार्रवाई जुड़ गई है

बाईट सुबोध कुमार सिंह सामाजिक कार्यकर्ता

Join us on: