मधुबनी- दहेज की खातिर विवाहिता की कुदाल से काटकर हत्या,पति सास व ससुर  गिरफ्तार।

SHARE:

रिपोर्ट – राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। सुक्की पंचायत के सुक्की घाट टोल में 25 वर्षीय विवाहिता पूजा कुमारी की ससुराल में निर्मम हत्या कर दी गई।

आरोप है कि ससुराल वालों ने कुदाल से गला काटकर पूजा की जान ले ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही खजौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में दहेज और पारिवारिक विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और हत्या में प्रयुक्त लाठी व कुदाल जब्त कर ली है।

पूजा की हत्या से मायके में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों में भी घटना को लेकर आक्रोश है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Join us on: