रिपोर्ट- अरविंद कुमार!
समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी में एक शादी समारोह के दौरान जमकर हंगामा मच गया गया। बारात आने के बाद जब दूल्हा अपनी होने वाली दुल्हन को वरमाला पहना रहा था, उसी समय दूल्हे की पहली पत्नी वहां पहुंच गई। उसने वरमाला रस्म के दौरान अपने पति की पिटाई शुरू कर दी। इसे आसपास में खड़े लोगों में अफरा तफरी मच गई, इससे शादी में हंगामा मच गया और दूल्हे की जालसाजी की पोल सबके सामने खुल गई। दूसरी शादी की बात समझ आते ही दुल्हन पक्ष के लोग भी गुस्सा हो गए और उन्होंने बारातियों को खदेड़कर पीटना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने भी दूल्हे की जमकर पिटाई की, इस बीच कुछ लोगों ने मौका क्या फायदा उठाकर लड़की पक्ष के लोगों ने पत्नी के साथ भी हाथापाई और मारपीट की घटना को अंजाम दिया आसपास में खड़े लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने और डायट 112 के पुलिस को दी पुलिस पहुंचकर किसी तरह मामले को समझा बुझाकर कर शांत करा कर थाने ले गए, इस मारपीट में दूल्हे के सिर फट गया।
दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे के पिता को भी बंधक बना लिया। यह घटना समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के बुधवार की रात का लोदीपुर धीर गांव का वताया जाता है बुधवार की देर रात्रि कस बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले प्रदीप सहनी की बेटी अस्मिता की बुधवार रात को शादी थी। वैशाली जिले के तिसिऔता थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव से बारात आई थी। अस्मिता की शादी राजकुमार सहनी के बेटे पंकज कुमार से होनी थी।
बताया जा रहा है कि दूल्हा पक्ष ने दुल्हन पक्ष को धोखे में रखकर रिश्ता किया था। लड़की वालों को दूल्हे की पहली शादी के बारे में जानकारी नहीं थी। बुधवार की रात को लगभग 40 की संख्या में बाराती आए थे। लेकिन दूल्हे की चालाकी नहीं चली। वरमाला के समय ही उसकी पहली पत्नी वैशाली जिले के गोरौल थाना के हसनपुर गंगरी ग्राम निवासी विजय सहनी की बेटी नीलम देवी शादी स्थल पर गाव में पहुंच गई। लीगो लर बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है कि वह पहले से है वह दो बच्चों की मां है। उसने वरमाला स्टेज पर खड़े अपने पति का कॉलर पकड़ा और पिटाई शुरू कर दी। पहली पत्नी उसकी काफी गुस्से में दूसरी शादी की सूचना को लेकर थी,
पिता भी दो बच्चों का
है दूल्हा
फिर वहां मौजूद लोग उग्र हो गए और बारातियों पर टूट पड़े। जिसको जहां मौका मिला बारातीयो को खोज खोजकर पिटाई करने लगें, पिटाई में दूल्हे पंकज कुमार का सिर फट गया। पहली पत्नी नीलम देवी ने पुलिस को बताया कि पिछले 6 साल से दोनों ने तमिलनाडु में शादी कर ली थी और बतौर पति-पत्नी वहां रहकर कपड़े की फैक्ट्री में मज़दूरी का काम करते थे। नीलम को आशंका हुई कि उसका पति दूसरी शादी करने वाला है तो उसने वैशाली जिले के तिसिऔता थाना में आवेदन दे दिया। उसे जब मालूम हुआ कि उसकी शादी हो रही है तब वह पता लगाकर लोदीपुर धीर गांव में दुल्हन के घर पहुंच गई और वरमाला के समय शादी कर रहे अपने पति पर जान लेवा हमला कर दिया। पटोरी थाना के पुलिस को नीलम देवी ने बताया कि वह तलाकशुदा थी और एक बच्चे की मां है। इसकी जानकारी उसके पति पंकज को थी लेकिन कभी इसने विरोध नहीं जाते वह हमेशा इसको धोखे में रखा हालांकि शादी के समय भी दूसरी पत्नी और उसके परिवार को धोखे में रखने की भी बात कही है, कहा कि तमिलनाडु में उसने पंकज से शादी कर ली थी और दोनों वहीं रह रहे थे। इस संबंध में पटोरी थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है लिखित शिकायत मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जा रही है दोनों लड़का और लड़की को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है



