रिपोर्ट :- संतोष चौहान
डीएम ने निर्माणाधीन विद्युत शक्ति उपकेंद्र ग्वालपाड़ा एवं घीवहा का औचक निरीक्षण किया। धीमी प्रगति को देख हुए नाराज
सुपौल :- जिलाधिकारी सावन कुमार ने जिले के छातापुर प्रखंड क्षेत्र स्थित गुरूवार को निर्माणाधीन विद्युत शक्ति उपकेंद्र ग्वालपाड़ा एवं घीवहा का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दोनों स्थलों पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। कार्य की धीमी प्रगति पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कार्य एजेंसी एवं पदाधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
साथ ही, निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करना अनिवार्य है।



