अंकलेश्वर- नर्मदा परिक्रमा के दौरान गुजरात में संगठन का हुआ विस्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- डॉ अनमोल कुमार!

नर्मदा परिक्रमा के दौरान गुजरात में संगठन का हुआ विस्तार
अंकलेश्वर के महंत श्री श्री 1008 श्री गंगा दास बने अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक


अंकलेश्वर। अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज के नेतृत्व में पदाधिकारियों के 1 मई 2026 अमरकंटक से मां नर्मदा परिक्रमा किया जा रहा है। जो छटवे दिन गुजरात के अंकलेश्वर पहुंच कर महंत श्री श्री1008 श्री गंगा दास महंत से उनके आश्रम में भेट संगठन की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच का अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक, नर्मदा जिला अध्यक्ष के पद पर महंत श्री श्री 1008 श्री वीर पुरुष दास, महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के आव्हाड सुखदेव को जिलाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के खण्डवा जिलाध्यक्ष के पद पर लोकेंद्र सिंह को नियुक्ति पत्र प्रदान किया है। स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ने देश वासियों को संदेश देते हुवे कहा कि ये परिक्रमा , परिक्रमा नही बल्कि ये तपस्या है, साधना है, ये श्रद्धा है, ये विश्वास है और मां रेवा के प्रति आस्था है। आपने सभी देशवासियों से अपील की है कि मां के जल को स्वक्ष रखें। किसी भी प्रकार की कोई गंदगी ना फैलाए। और मां नर्मदा में स्नान करने जब भी जाते है तो जल को स्वक्ष बनाने के लिए थोड़ा सा काला नमक और फिटकरी लेकर जरूर जाएं और उसे जल में प्रवाहित करें जिससे जल की स्वक्षता बनी रहे। परिक्रमा में अमरकंटक से स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज के साथ वरिष्ठ पत्रकार राकेश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार श्याम सूर्यवंशी, शहडोल संभागीय अध्यक्ष रामनारायण मिश्रा, राष्ट्रीय महामंत्री पण्डित निरंजन शर्मा, जिलाध्यक्ष मेहत लाल कटरे, आदि शक्ति सेना की ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती मंजू यूईके, गणेश पांडे एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।यह जानकारी अंतर्राष्ट्रीय संत बौधिक मंच के प्रधान संगठन महामंत्री डॉ अनमोल कुमार ने दिया।

Join us on: