पटना – रेल पुलिस में SHO और अन्य पदाधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, देखें कौन कहाँ गये?

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

पटना रेल जिला में पुलिस विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के तहत विभिन्न रेल थानों और इकाइयों में तैनात पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नए स्थानों पर पदस्थापित किया गया है।

इस आदेश में निरीक्षक (इंस्पेक्टर) से लेकर सहायक अवर निरीक्षक स्तर तक के कई अधिकारियों का तबादला किया गया है। प्रमुख रूप से दानापुर, बक्सर, बाढ़, बख्तियारपुर, हाथीदह, बिहटा और राजेंद्र नगर सहित कई रेल थानों में नए थानाध्यक्ष और पदाधिकारी तैनात किए गए हैं।

थानाध्यक्ष स्तर के प्रमुख नवपदस्थापन:

पु.नि. अजय कुमार → पु.नि सह रेल थानाध्यक्ष, दानापुर
पु.नि. सुधीर कुमार सिंह → रेल अंचल पुलिस निरीक्षक, बक्सर
पु.अ.नि मणिचंद पांडे → रेल थानाध्यक्ष, बक्सर
पु.अ.नि विकास कुमार → रेल थानाध्यक्ष, बाढ़
पु.अ.नि. मनीष कुमार → रेल थानाध्यक्ष, सोननगर
पु.अ.नि. मुनेंद्र कुमार → रेल थानाध्यक्ष, हाथीदह
पु.अ.नि. पंकज कुमार-2 → रेल थानाध्यक्ष, डिहरी
पु.अ.नि. राजेश कुमार → रेल थानाध्यक्ष, फतुहा
पु.अ.नि. लक्ष्मण साफी → रेल थानाध्यक्ष, बिहारशरीफ़
पु.अ.नि. रीना कुमारी → रेल थानाध्यक्ष, बिहटा
पु.अ.नि. राजीवकांत शर्मा → प्रभारी, रेल अपराध नियंत्रण केंद्र, खुसरूपुर
पु.अ.नि. आरती सिंह → अपर रेल थानाध्यक्ष, पटना जंक्शन

वहीं, एक विशेष संशोधन आदेश के तहत पटना जंक्शन रेल थाना में तैनात एक अधिकारी को सेवा निवृत्ति की निकटता को देखते हुए वहीं बने रहने की अनुमति दी गई है।

रेल प्रशासन का कहना है कि यह फेरबदल कार्यहित और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है। नए पदस्थापन के बाद सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने पद का कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।

Join us on:

और पढ़ें