बक्सर में अपराधी बेलगाम, दिन दहाड़े युवक को मार दी गोली, गंभीर हालत में रेफर!

SHARE:

बक्सर से धीरज कुमार की रिपोर्ट


बिहार के बक्सर में अपराधी हुए बेलगाम,सिमरी में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली,अस्पताल में चल रहा इलाज,जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस।

(बक्सर) एक तरफ सूबे के मुखिया सम्राट चौधरी कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे है।दूसरे तरफ बक्सर में अपराधियों का हौसला इतना इतना बुलंद है की दिनदहाड़े गोली चलाने में सहम नहीं रहे हैं पूरा मामला बक्सर के सिमरी  थाना के एकौना के एक युवक को  दिनदहाड़े गोली मार दी गई है।घटना बुधवार के सुबह लगभग दस बजे का है।जख्मी युवक की पहचान एकौना गांव निवासी 17 वर्षीय मनीष यादव पिता हरेंद्र यादव के रूप में हुई है।वही आरोपी बगल के दुबौली गांव के गणेश तिवारी के पुत्र रौनक तिवारी बताया  जा रहा है।गोली लगने के बाद परिजन आनन फानन अस्पताल ले गए।जहां बक्सर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।ग्रामीणों की माने तो मनीष ने रौनक से कुछ बात कही, जिससे नाराज होकर रौनक ने अचानक अपनी कमर से पिस्तौल निकाली और मनीष पर गोली चला दी. गोली मनीष के पेट में लगी और वह वहीं खून से लथपथ होकर गिर पड़ा.घटना की सूचना मिलते ही मनीष के परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए बक्सर ले गए. डॉक्टरों के अनुसार, मनीष की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है.वही जानकारी मिलते ही सिमरी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
बाइट- राजीव झा डॉक्टर
बाइट- परिजन

Join us on:

और पढ़ें