सुशासन दिवस पर संजय झा का तेजस्वी पर पलटवार, पूछा- अपने शासन में कितने पुल बनवाए थे?

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!


24 नवंबर को सुशासन दिवस के मौके पर जेडीयू पूरे बिहार में कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसको लेकर पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुशासन दिवस के मौके पर नीतीश कुमार के 20 साल के शासनकाल की उपलब्धियों को जनता के बीच रखा जाएगा।

सुशासन दिवस को लेकर जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने नीतीश कुमार के कार्यकाल को बिहार के लिए बदलाव का दौर बताया है। उन्होंने कहा कि देश को आजादी 1947 में मिली, लेकिन बिहार को गरीबी, बदहाली और पिछड़ेपन से बाहर निकलने की आजादी 24 नवंबर 2005 को मिली, जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने। वहीं, पुल के उद्घाटन को लेकर तेजस्वी यादव के सवालों पर संजय झा ने पलटवार करते हुए पूछा कि आखिर अपने और अपने माता-पिता के शासनकाल में उन्होंने कितने पुल बनवाए थे?

संजय झा ने दावा किया कि नीतीश कुमार के कार्यकाल में हजारों पुल-पुलियों का निर्माण कराया गया, जिससे बिहार के अलग-अलग इलाकों की कनेक्टिविटी मजबूत हुई। उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों के शासनकाल में पुलों के निर्माण को लेकर सवाल उठते रहे, वे आज विकास कार्यों पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

Join us on: