युवक की बेरहमी से हत्या, नहर किनारे मिला शव; गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय!

बिहार के भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात। पिपरहिया गांव निवासी संतोष कुमार (23) की हत्या कर शव ओम चिमनी भट्ठा के समीप नहर किनारे महुआ के पेड़ के पास फेंक दिया गया। युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से काटने के दो निशान मिले हैं। एक कान भी कटा हुआ था और सीने पर जख्म के निशान पाए गए हैं।

संतोष सपना सिनेमा मोड़ स्थित गैरेज में मैकेनिक का काम करता था। शुक्रवार को घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। शनिवार को परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। रविवार सुबह शव मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि घटना से एक-दो दिन पहले गैरेज में एक सहकर्मी से उसकी कहासुनी हुई थी। हालांकि, हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

परिवार का इकलौता बेटा था संतोष, पीछे छोड़ गया पत्नी और तीन मासूम बच्चे। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा है।

आखिर एक मासूम परिवार का सहारा छीनने वाले हत्यारे कौन हैं? पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

बाईट/ मृतक का भाई सोनू
बाईट/सदर एसडीपीओ सुशील कुमार

Join us on: