समस्तीपुर से अरविंद कुमार की रिपोर्ट!
समस्तीपुर जिले के बिथान मे बजरंगी महतो, पे०-स्व० मुसो महतो सा०-तेलनी थाना-बिथान जिला-समस्तीपुर अपने भाई एवं घर के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर बाहर से गांजा लाकर घर पर रखकर बिक्री करता है तथा अभी इनके घर पर छापामारी करने पर ये सभी गांजा के साथ पकड़े जा सकते हैं। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर के निर्देशानुसार अंचल पुलिस निरीक्षक, रोसड़ा अंचल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के सदस्यों के द्वारा श्रीमति रूबी कुमारी अंचलाधिकारी बिथान, दण्डाधिकारी के उपस्थिति में त्वरित कार्रवाई करते हुए बजरंगी महतो, पे०-स्व० मुसो महतो सा०-तेलनी थाना-बिथान जिला-समस्तीपुर के घर पर विधिवत छापामारी किया गया तो छापामारी के क्रम में घर से कुल-318. 769 कि०ग्रा० गांजा विधिवत जप्त किया गया तथा घटना में संलिप्त 1. खुशबु देवी पति-छोटु महतो 2. गीता देवी पति-बजरंगी महतो 3. दिव्या भारती पिता-बजरंगी महतो 4. निधि देवी पति-रामपदार्थ महतो सभी सा०-तेलनी वार्ड नं0-07 थाना-बिथान जिला-समस्तीपुर को गिरफ्तार किया गया। घटना में संलिप्त अन्य की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है तथा जप्त गांजा कहाँ से लाया गया और किन-किन लोगों के सहयोग से कहाँ-कहाँ इसकी बिक्री की जाती है के संबंध में आसूचना संकलन की जा रही है।
गिरफ्तारी
- खुशबू देवी पति-छोटू महतो सा0-तेलनी वार्ड नं0-07 थाना-बिथान जिला-समस्तीपुर 2. गीता देवी पति-बजरंगी महतो सा0-तेलनी वार्ड नं0-07 थाना-बिथान जिला-समस्तीपुर
- दिव्या भारती पिता-बजरंगी महतो सा०-तेलनी वार्ड नं0-07 थाना-बिथान जिला-समस्तीपुर
- निधि देवी पति-रामपदार्थ महतो सा०-तेलनी वार्ड नं0-07 थाना-बिथान जिला-समस्तीपुर



