बेगूसराय- स्कुल में छात्र की मौत ,सभी शिक्षक फरार, हत्या या हादसा जाँच में जुटी पुलिस!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

-बेगूसराय में जिला प्रशासन एवं विद्यालय की लापरवाही साफ सामने आ रही है, जहां लापरवाही की वजह से आज एक छात्र की मौत हो गई । घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के राजकीय कृत मध्य विद्यालय जहानपुर की है । मृतक छात्र की पहचान जहानपुर निवासी फूलों यादव के पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में किया गया है। बताया जा रहा है कि मुन्ना कुमार आठवीं वर्ग का छात्र था और आज अन्य दिन की भांति वह विद्यालय पहुंचा था और जैसे ही हुआ क्लास रूम पहुंचा उसके सर के ऊपर लोहे के सरिया का बंडल गिर गया जिससे विद्यालय में ही उसकी मौत हो गई। बाद में आक्रोशित लोगों ने विद्यालय के शिक्षकों को बंधक बना लिया एवं मंसूरचक बाछवाड़ा पथ को जामकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर तेघरा के एसडीओ राकेश कुमार डीएसपी कृष्ण कुमार सहित कई बडीय पदाधिकारी पहुंचे और लोगों को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन लोगों का कहना है कि सभी शिक्षकों पर हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाए। देखा जाए तो सरिया के कचरे को क्लास रूम में बांधकर रखना भी कहीं ना कहीं बड़ी लापरवाही है जो आज छात्र की मौत की वजह बनी है ।

बाइट – स्थानीय ग्रामीण

Join us on: