गंगा डॉल्फिन संरक्षण जन जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपुर बिहार सरकार के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के द्वारा गंगा डॉल्फिन संरक्षण जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत सुंदरवन में वन प्रमंडल के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मछुआरों से सीधा संवाद का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डॉल्फिन सेंचुरी सहित गंगा पाए जाने वाले डॉल्फिन के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर मछुआरों से वार्ता की गई। वही मछुआरों को बताया गया कि डॉल्फिन को बचाने के लिए किस प्रकार से गंगा में कार्य करने हैं। वही डॉल्फिन की सुरक्षा को लेकर मछुआरों को सुझाव दिए गए। वही अधिकारियों ने बताया कि मछुआरों के लिए केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी मछुआरों तक पहुंचाई जाएगी। वही इन सुविधाओं से वंचित मछुआरों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें