रिपोर्ट अनमोल कुमार
मोकामा ( पटना) । मोकामा स्थित बाबा परशुराम मन्दिर में 9 दिवसीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव महायज्ञ समारोह का आयोजन दिनांक 18 से 26 अप्रैल तक आयोजित किया गया है। परशुराम सेवा समिति के आयोजकों ने बताया कि बाबा परशुराम राजकीय मेला – 2026 के दौरान 18 अप्रैल को हजारों की संख्या में जनजागरण मोटर साइकिल और वाहन रैली संपूर्ण इलाकों में निकाला जाएगा। 19 अप्रैल को गंगा नदी से क्लश में जलभर हजारों की संख्या में महिलाएं घंटों तक नगर परिक्रमा करते हुए, परशुराम का जय जयकारा लगाते हुए भगवान परशुराम के यज्ञ स्थल पर क्लश को प्रतिष्ठापित करेगी।
20 को बाबा परशुराम राजकीय मेला विधिवत उद्घाटन किया जाएगा।
20 से 26 अप्रैल तक महायज्ञ संचालित होगा। सनद रहे कि प्रत्येक वर्ष अक्षय तृतीया आयोजित परशुराम जन्मोत्सव पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। वातावरण भक्तिमय हो जाता है। प्रतिदिन संध्या में प्रवचन, भजन कीर्तन का भव्य आयोजन किया जाता है। इस दौरान भक्तजनों के लिए भण्डारे की भी व्यवस्था रहती है। मेला में तरह तरह की सामग्रियां, झुले आदि मनोहारी दृश्य मन को आकर्षित कर लेता है।



