रिपोर्ट अनमोल कुमार
बिहटा। प्रखण्ड के पंचायत दयालपुर दौलतपुर के उच्च माध्यमिक विद्यालय में पोषक पखवाड़े का आयोजन किया गया इस अवसर पर प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी,बिहटा नभेश कुमार, प्रखण्ड समन्वयक बबलु कुमार,लवकुश कुमार विद्यालय के प्रधानाध्यापिका अनामिका ठाकुर, निर्मला कुमारी एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहें। कार्यक्रम अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। महिला और बाल विकास मंत्रालय,भारत सरकार के द्वारा देशभर में पोषण पखवाड़ा के 8वें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। पोषण के महत्व पर जोर देते हुए प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी,बिहटा नभेश कुमार ने कहा है कि एक स्वस्थ बच्चा ही एक मजबूत राष्ट्र की नींव है। पोषण अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर मां और बच्चे के लिए संपूर्ण पोषण सुनिश्चित करने का एक जन आंदोलन है। प्रदेश में कुपोषण के खिलाफ चल रहे जन-आंदोलन को और सशक्त बनाने के लिए 9 से 23 अप्रैल तक 8वां पोषण पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। मिशन पोषण 2.0 के अंतर्गत आयोजित इस अभियान का उद्देश्य जन-भागीदारी के माध्यम से “कुपोषण मुक्त भारत” के संकल्प को मजबूती देना है।
वैज्ञानिक प्रमाणों के अनुसार, मनुष्य के मस्तिष्क का 85 प्रतिशत विकास जन्म से 6 वर्ष की आयु तक संभावित होता है। उक्त के दृष्टिगत 8वें पखवाड़े का उद्देश्य परिवारों और समुदायों में उन व्यवहारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, जो बच्चों के स्वास्थ्य शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक हों। पखवाड़ा के आयोजन के सफल क्रियान्वयन हेतु मुख्य 05 गतिविधियाँ को सम्मिलित किया जाना है। जिसमें माँ एवं बच्चे का पोषण, मस्तिष्क के विकास के लिए प्रारंभिक उतेजना(0-3 वर्ष),प्रारंभिक वर्षों में खेल आधारित शिक्षा(3-6 वर्ष),स्क्रीन समय कम करने में माता-पिता और समुदाय की भूमिका एवं मजबूत आंगनवाड़ी के लिए सामुदायिक समर्थन प्राप्त करना शामिल है।
पखवाड़ा के दौरान, आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें माताएं, देखभालकर्ता, परिवार, सामुदायिक संस्थाएं, मेरा युवा भारत,पटना,युवा क्लबों,शैक्षणिक संस्थानों और स्थानीय निकाय भाग लेंगे।
वर्तमान में सर्वाइकल कैंसर एच°पी°वी° की रोकथाम हेतु गार्डासिल वैक्सीन लगाया जा रहा है। गार्डासिल वैक्सीन की केवल एक डोज उन किशोरियों को दी जा रही है, जिनकी आयु 14 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष से कम है। वैक्सीन के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र,बिहटा में निःशुल्क लगाया जा रहा है। वहीं बबन कुंवर सेवा समिति,पटना के द्वारा गलूकोज एवं पानी बोतल वितरण किया गया।




