संवाददाता :- विकास कुमार!
सहरसा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मकई का खेत देखने जा रही महिला को कोसी बांध लाठी शहीद चौक के समीप एक अज्ञात बाइक चालक ने जोरदार ठोकर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घायल महिला को आनन-फानन में सदर अस्पताल सहरसा लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान तिलाठी गांव निवासी रंजीत तांती की 32 वर्षीय पत्नी बसंती देवी के रूप में हरो-रोक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार बाइक चालक की तलाश में जुट गई है
BYTE :- मृतक महिला का परिजन ललित कुमार



