नेपाल से लाखों का ड्रग्स व नशीले पदार्थ ला रहा युवक गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के लदनियां पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जोरदार कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार के निर्देशन पर लदनियां थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने दो अलग- अलग छापेमारियों में 55 ग्राम ब्राउन शुगर, 112 बोतल प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप तथा एक इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पहली कार्रवाई 08 अप्रैल की है, जो गुप्त सूचना के आधार पर लदनियां थाना पुलिस और एसएसबी पिपराही टीम ने पिलर नंबर 250 से दो सौ मीटर भारतीय क्षेत्र में पिपराही- कचनारी सड़क के बीच छापा मारा है। जो एक इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर नेपाली युवक आता दिखाई दिया, जिसे तलाशी के दौरान पकड़ा है, जिसकी पहचान सिरहा (नेपाल) के सुदीप कुमार सिंह, पिता रमेश सिंह के रूप में हुई है। तलाशी में उसके पास से 50 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुआ है। जिसे वह तस्करी के लिए ले जा रहा था, उक्त अभियुक्त का घर कदमाहा गाँव, पालिका बरियारपट्टी, वार्ड-05, थाना कजरा, जिला सिरहा का निवासी है। तो, दूसरी सफलता आज दिन लदनियां थाना ने ग्राम योगिया में ब्राउन शुगर व नशीली दवाओं की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की। दो स्थानीय तस्कर ललन कुमार पासवान (पिता सुकन पासवान, योगिया) और महाकांत सिंह (पिता सुरेश प्रसाद सिंह, योगिया) को धर दबोचा है। उनके पास से 05 ग्राम ब्राउन शुगर और 112 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त किया है। पूछताछ में दोनों ने तस्करी की बात कबूल की है।
पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने बताया कि मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज किया गया है। लगातार निगरानी से सीमावर्ती इलाकों में तस्करी पर लगाम लग रही है। बरामद सामग्री में कुल 55 ग्राम ब्राउन शुगर, एक इलेक्ट्रिक स्कूटी और 112 कफ सिरप बोतलें शामिल हैं। आगे अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। यह कार्रवाई नशे के सौदागरों को चेतावनी है कि मधुबनी पुलिस सख्ती से निपटेगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तारीफ की और नशामुक्ति अभियान में सहयोग का भरोसा जताया है।

Join us on: