रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!
वैशाली जिला के पातेपुर थाना क्षेत्र के खेसराही गांव में एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया है। जिसके बाद परिवार में कोहरा मच गया है। मृतक युवक की पहचान पातेपुर थाना क्षेत्र के खेसराही गांव के स्वर्गीय राम शीरताज सिंह पुत्र महाकांत सिंह (35) के रूप में हुआ है। वहीं पुलिस को इसके सूचना मिलते ही मौके पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर करगी कार्रवाई के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया कि मृतक की 11 साल पहले हाजीपुर के रहने वाली एक लड़की से लव मैरिज शादी किया था इसके बाद से ही परेशान रहता था हरदम पत्नी के द्वारा युवक पर पैतृक संपत्ति बेचकर हाजीपुर में जमीन लेने का दबाव बनाया जा रहा था लेकिन युवक अपनी संपत्ति को नहीं बेच रहा था बताया गया इसी को लेकर 3 साल पहले हुए विवाद को लेकर पत्नी अपने मायके में आकर रहने लगी वह मृतक के भाई मुकेश कुमार ने बताया कि 11 साल पहले लव मैरिज शादी हाजीपुर के सांची पट्टी के रहने वाली लड़की से किया था। शादी के बाद से मृतक के पत्नी रिशु देवी बार-बार टॉर्चर करना शुरू कर दिया कि घर का पूरा जमीन बेचकर हाजीपुर में ही जमीन खरीद कर घर बना कर रहे गे लेकिन मृतक यह बात से इनकार कर दिया कि नहीं हम अपनी परिवार वाले को छोड़कर नहीं जाएंगे उसके बाद मृतक के पत्नी बार-बार मायके चली जाती थी जिसे लेकर हर दम विवाद हुआ करता था। मृतक कि पत्नी लगभग 3 साल से मायके में रह रही थी। मंगलवार के दिन महाकांत सिंह अपने मोबाइल में वीडियो बनाते हुए जहर खाया अपनी पत्नी के मोबाइल पर भेज दिया जिसके बाद पत्नी ने अपने ससुराल वालों को यह बात की जानकारी नहीं दिया पत्नी के द्वारा गांव के कुछ लोगों के मोबाइल पर यह विडियो भेजा जिसके बाद गांव के लोगों के द्वारा मृतक के परिजन को इस बात कि जानकारी दिया गया जानकारी मिलने बाद जब परिवार के लोग उसके रूम में देखने गया तो मृत्यु हो चुकी थी। लेकिन उसकी पत्नी को यह बात की जानकारी होते हुए वह अपनी मंगलवार को ससुराल नहीं गई बुधवार कि सुबह वहां पर पहुंची जिसके बाद पातेपुर थाने की पुलिस को सूचना दिया गया सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए और शव को अपने कब्जे में लेकर हाजीपुर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक तीन भाई है जिसमें यह सबसे छोटा है मृतक के दो लड़का एक लड़की भी है।



