घर से लापता मासूम का शव 24 घंटे बाद गेहूं खेत से बरामद, परिजनों में मातम!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के साहरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ाटोल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां घर से लापता हुए एक मासूम बालक का शव करीब 24 घंटे बाद गेहूं के खेत से बरामद किया गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर इलाके मे फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
मृतक की पहचान बड़ाटोल के मोहम्मद फिरोज के 9 वर्षीय पुत्र अल्तमस के रूप में हुई है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 3 बजे अल्तमस घर से यह कहकर निकला था कि वह पांच मिनट में लौट कर आरहे है। लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसका तलाश शुरू कर दिया। काफी खोजबीन के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला तो साहरघाट थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
सोमवार शाम को बड़ाटोल और महुआ के बीच कोशी नहर के पास स्थित एक गेहूं के खेत में काम कर रही महिलाओं ने बालक का शव देखा और इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। खबर फैलते ही घटनास्थल पर हजारों की भीड़ जुट गई। शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
वही इस बात की सूचना बाहरघाट थाना पुलिस को लोगो ने दिया।सूचना मिलते ही साहरघाट थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। वहीं, बेनीपट्टी सर्किल इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच का नेतृत्व किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजने दिया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम और टेक्निकल टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में दुश्मनी के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
इस हृदयविदारक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से दोषियों को जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने में जुटी है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

Join us on: