:- रवि शंकर अमित!
महावीर जयंती पर भगवान महावीर को नमन कर क्षेत्र के विकास का लिया संकल्प; सड़क, नाला और पुल निर्माण कार्यों का किया उद्घाटन व शिलान्यास
लखीसराय, बिहार | 31 मार्च 2026
बिहार के उपमुख्यमंत्री-सह-नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र लखीसराय के बड़हिया में विकास कार्यों को नई गति दी। महावीर जयंती के पावन अवसर पर उन्होंने भगवान महावीर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया और समाज में शांति व सद्भाव का संदेश दिया।
इसके उपरांत, नगर विकास एवं आवास विभाग (बुडको) के माध्यम से नगर परिषद बड़हिया के विभिन्न वार्डों में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु उन्होंने ₹5,44,99,784 (लगभग ₹5.45 करोड़) की लागत वाली कुल 9 योजनाओं का भव्य उद्घाटन, शिलान्यास एवं शुभारंभ किया।
बुडको के तहत
नगर परिषद क्षेत्र में जल निकासी और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित कार्यों को सार्वजनिक किया गया:
उद्घाटन: वार्ड 07 और 12 में श्रीधर सेवा आश्रम से मुर्गी फार्म तक सड़क व नाला निर्माण (₹75.22 लाख), वार्ड 10 से 16 तक NH-80 से गणेश मंदिर तक RCC नाला व सड़क (₹99.95 लाख), वार्ड 11, 13, 15 व 10 में पकार टाल से शीतला स्थान तक निर्माण (₹59.80 लाख), वार्ड 21-22 में जुगल सिंह बंगला से बच्चन सिंह के घर तक (₹40.22 लाख), वार्ड 24 में विजय सिंह के बथान से रामविलास कुमार के घर तक (₹40.61 लाख) और वार्ड 06 में मुरारी सिंह के घर से प्रेम कुमार के घर तक (₹15.32 लाख) PCC सड़क निर्माण।
शिलान्यास: बिपिन सिंह के घर से मुन्ना सिंह के घर के बीच नए पुल का निर्माण (₹60.37 लाख) एवं वार्ड 02 में गुपेश महतो के बथान से NH-80 तक सड़क व नाला निर्माण (₹78.33 लाख)।
शुभारंभ: यूको बैंक से सूर्यनारा बाबू के घर होते हुए मस्जिद तक PCC सड़क एवं RCC नाला निर्माण (₹75.26 लाख)।
(ये सभी योजनाएं वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृत हैं।)
जनसेवा ही हमारा संकल्प: विजय कुमार सिन्हा
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा, “लखीसराय का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है। इन योजनाओं से नागरिकों को जलजमाव से मुक्ति मिलेगी और आवागमन सरल होगा।” उन्होंने ‘आगे बढ़ता लखीसराय, विकसित हो लखीसराय’ के नारे के साथ अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यकर्ताओं व जनता का मिला भारी समर्थन
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, जिला मंत्री अमित कुमार, बड़हिया नगर अध्यक्ष अमित कुमार, नरोत्तम कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के समापन के बाद श्री सिन्हा ने लखीसराय विधानसभा प्रधान कार्यालय में ‘जन कल्याण संवाद’ के माध्यम से आमजन की समस्याओं को सुना और मौके पर ही अधिकारियों को उनके त्वरित निवारण के निर्देश दिए।
जारीकर्ता
अजय कुशवाहा
भाजपा मीडिया प्रभारी, लखीसराय।




