रिपोर्ट- बिकास कुमार!
सहरसा
सहरसा से बड़ी खबर है कि बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के सबैला मूसहरी टोला में आपसी विवाद के चलते श्रवण कुमार नामक युवक को गोली मार दी गई। घटना सुबह के समय हुई, जब गाड़ी साइड करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। पहले तो मामूली कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला हिंसक रूप ले लिया और गोलीबारी तक पहुँच गया। जानकारी के अनुसार, घायल युवक मकई के खेत की ओर जा रहा था, तभी किसी ने घात लगाकर उस पर गोली चला दी। गोली लगते ही श्रवण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत सहरसा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है। घायल युवक ने कुंदन कुमार समेत दो लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पाकर बैजनाथपुर थाना की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने यह पाया कि विवाद की शुरुआत गाड़ी साइड करने को लेकर हुई थी।
पुलिस ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।



