नर्मदा के उद्गम स्थल पर आईएफडब्लूजे के दो दिवसीय 144 वां अधिवेशन संपन्न!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

अमरकंटक ( मध्यप्रदेश) । स्थानीय कल्याण सेवाश्रम के सभागार में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ ( आई एफ डब्ल्यू जे) का 144 वां दो दिवसीय अधिवेशन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
हिमाद्री मुनि जी ने कहा कि नर्मदा पुराण में 88 हजार ऋषि मुनियों ने बर्षो तक यज्ञ किया। सत्यनारायण पूजन के प्रारंभ और अन्त में देवाखण्ड उल्लिखित है। यह कल्याण दास की तपोभूमि और नर्मदा की उद्गम स्थल है। यह देश भर से आगत सभी पत्रकार साथियों का अभिनन्दन करता हूँ। स्थानीय विधायक, फून्दे लाल सिंह ने सभी राज्यों के पत्रकारों का स्वागत करते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून और पत्रकारों के जीविकोपार्जन, स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, मीडिया काॅन्सिल के गठन की मांग राज्य के मुख्यमंत्री, मोहन यादव को समर्पित करने का आश्वासन दिया।
भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अवधेश भार्गव ने सदन में प्रस्ताव रखा, जिसमें मीडिया काॅन्सिल के गठन, पत्रकार सुरक्षा कानून, पत्रकारों को कल्याणकारी योजनाओं स्वास्थ्य सुरक्षा और अधिमान्य पत्रकारों के लिए शैक्षणिक योग्यता बाध्यता समाप्त करने और पत्रकारों के पेंशन योजना को सरल बनाने की बात रखी, जिसे सदन ने करतलध्वनि पारित किया गया। यह भी निर्णय लिया कि इस प्रस्ताव को सभी राज्यों के सांसदों और विधायकों के माध्यम से इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पास भेजवाने का निर्णय लिया गया। साथ ही इस मुद्दे को लोकसभा और विधानसभा में उठवाने का निर्णय लिया गया।
मंच की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष, अवधेश भार्गव और मध्यप्रदेश के अध्यक्ष, उपेन्द्र गौतम ने किया। समारोह को संबोधित करने वालों राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, एस एन श्याम,( बिहार) गुलबहार गौरी ( उत्तराखंड), रमेश गांधी ( राजस्थान), इरसाद खान बिहार प्रेस मेन्स यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष, अनमोल कुमार ( बिहार) नीतेश भालवंकर ( महाराष्ट्र), भारत वेद केकर ( गोवा), दीपक तलवारे ( महाराष्ट्र) सुलोचना ( उत्तराखंड), स्वामी जगदीशानन्द जी, विनोद कारके जी, अमरकंटक के राहुल सिंह राणा और अरविन्द द्ववेदी ने समारोह को संबोधित किया। साथ अधिवेशन के सफलता में इनकी भूमिका अहम् और सराहनीय रही ।बिहार से राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य, भोला प्रसाद और अवधेश कुमार शर्मा के अलावे राकेश दत्त शर्मा, रमेश चौबे, आर्यन कुमार भी उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी आगत पदाधिकारियों को प्रतीक चिह्न, अंगवस्त्र और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

Join us on: