एनटीपीसी बाढ़ द्वारा 8 विद्यालयों में 21 डिजिटल कक्षाओं का शुभारंभ!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

एनटीपीसी बाढ़ द्वारा सामुदायिक विकास कार्यों के अंतर्गत डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 28 मार्च 2026 को बाढ़ विधानसभा के परियोजना प्रभावित गांवों के 8 सरकारी विद्यालयों में 21 डिजिटल कक्षाओं का शुभारंभ किया गया।

इस पहल के तहत चयनित विद्यालयों में आधुनिक डिजिटल कक्षाओं की स्थापना की गई, जिससे विद्यार्थियों को तकनीक आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके। कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीयकृत लक्ष्मी नारायण राजवंशी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ढीबर में किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बाढ़ के माननीय विधायक डॉ. सियाराम सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सुश्री गरिमा लोहिया (IAS), अनुमंडलाधिकारी, बाढ़ तथा विनोद कुमार चौधरी, बीईओ, पंडारक, श्री प्रशांत कुमार सामल, मानव संसाधन विभाग प्रमुख, एनटीपीसी बाढ़, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

इस पहल के अंतर्गत राजकीयकृत लक्ष्मी नारायण राजवंशी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ढीबर, राज्य कन्या मध्य विद्यालय, बाढ़, राज्य संपोषित कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, बाढ़, उच्च माध्यमिक विद्यालय, परसावां, राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोवासा शेखपुरा, राजकीयकृत +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिहारी बीघा, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, सहरी तथा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, नवादा समेत 8 सरकारी विद्यालयों की 21 कक्षाओं को डिजिटल किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में उत्साह देखा गया। शिक्षकों ने इस पहल को अत्यंत लाभकारी बताते हुए कहा कि इससे शिक्षण प्रक्रिया अधिक प्रभावी, रोचक एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनेगी। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक परिवर्तन बताते हुए एनटीपीसी बाढ़ की सराहना की। यह पहल न केवल डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Join us on:

और पढ़ें