बेमौसम बारिश और तूफान से फसल बर्बाद, किसानों का धरना प्रदर्शन, विधायक का भी मिला समर्थन!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

सहरसा में बेमौसम बारिश और आंधी-तूफान से मक्का और गेहूं की फसल को भारी नुकसान होने के बाद किसानों का गुस्सा अब सड़कों पर खुलकर सामने आया। महागठबंधन के बैनर तले सहरसा स्टेडियम के बाहरी परिसर में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान, नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। धरना का नेतृत्व महिषी विधायक डॉ. गौतम कृष्ण ने किया, जबकि अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष प्रो. मो. ताहिर ने संभाली। किसानों और नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और फसल क्षति का शत-प्रतिशत मुआवजा तुरंत दिए जाने की मांग उठाई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि “मोनथा तूफान” के बाद भी किसानों के साथ न्याय नहीं हुआ और अब हालिया आंधी-बारिश के बाद भी मुआवजे में देरी की जा रही है। विधायक डॉ. गौतम कृष्ण ने स्पष्ट किया कि किसानों के अधिकार से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी अधिकारी ने किसानों के साथ छल किया, तो उनके कार्यालयों में ताला जड़ दिया जाएगा। धरने में शामिल किसानों ने भी जोर देकर कहा कि नुकसान शत-प्रतिशत हुआ है, इसलिए मुआवजा भी पूरी राशि में मिलना चाहिए। जिले भर से आए महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ताओं की बड़ी उपस्थिति ने धरने को और प्रभावशाली बना दिया। फिलहाल किसानों की नजर अब सरकार और प्रशासन के अगले कदम पर टिकी है।

BYTE :- महिषी विधायक डॉ. गौतम कृष्ण

Join us on:

और पढ़ें