:- रवि शंकर अमित!
अनुमंडल कार्यालय बाढ़ (पटना)
(आपदा प्रबंधन कोषांग)
सुश्री गरिमा लोहिया, भा० प्र० से०, अनुमंडल पदाधिकारी, बाढ़ के द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित खबर अथमलगोला के सरिस्तापुर स्थित निर्माणाधीन स्कूल भवन का छत गिरा,आंधी तूफान में गिरा छत पर संज्ञान लेते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, अथमलगोला से स्थलीय निरीक्षण कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी, अथमलगोला एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, अथमलगोला के द्वारा स्थलीय निरीक्षण के उपरांत प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया है, जिसमें उनके द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय साइस्तापुर, प्रखंड अथमलगोला स्थित उक्त विद्यालय भवन पूर्व से जर्जर स्थिति में रहने के कारण उक्त जर्जर विद्यालय भवन में पठन पाठन का कार्य नहीं होता था। उक्त पुराने भवन के जर्जर होने के कारण छत का कुछ हिस्सा पिछले रात्रि को तेज आंधी, वर्षा के कारण गिरा है। क्षतिग्रस्त भवन निर्माणाधीन भवन नहीं था बल्कि पुराना और जर्जर था।



