स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी पर लिया गया फैसला जनहित में बड़ा तोहफा : संजय सरावगी!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

श्रीराम जन्मोत्सव पर केंद्र सरकार ने देशवासियों को पेट्रोल और डीजल में स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर दिया बड़ा तोहफा: संजय सरावगी

केंद्र सरकार का स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी को लेकर लिया गया फैसला स्वागतयोग्य, जनता को मिलेगा सीधा लाभ: संजय सरावगी

स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी पर लिया गया फैसला जनहित में: संजय सरावगी

‎पटना, 27 मार्च। केंद्र सरकार के पश्चिम एशिया में संकट के बीच पेट्रोल पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी को 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर देने और डीजल पर 10 रुपये से घटाकर शून्य कर देने के फैसले को बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने जनहित में बताया है।

उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव के पावन पर्व के मौके पर केंद्र सरकार ने देशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी को 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया है और डीजल पर 10 रुपये को घटाकर शून्य कर दिया है।

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि रामजन्मोत्सव पर केंद्र सरकार के इस फैसले से आम जनता को सीधी राहत मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

‎इस चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में केंद्र सरकार का यह दृढ़ और निर्णायक नेतृत्व हर संकट में देश को मजबूती प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि खाड़ी में चल रहे युद्ध के कारण क्रूड ऑयल का दाम काफी बढ़ गया जिसके कारण तेल कम्पनियों को काफी नुक़सान हो रहा था ,स्पेशल एडीसनल एक्साईज ड्यूटी की कमी होने से , इससे तेल कंपनियों को हो रहे नुकसान की भरपाई हो जाएगी ,एवं उपभोक्ताओं को इसका बोझ उठाना नही पड़ेगा ।

उन्होंने कहा, “यह ऐतिहासिक फैसला है। निसंदेह पश्चिम एशिया और खाड़ी देशों के संकट की चपेट में भारत समेत विश्वभर के देश हैं। ऐसे में यह जनहित में लिया गया फैसला है।”

Join us on: