:- रवि शंकर अमित!
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी पहुंचे महावीर मंदिर, लिया आशीर्वाद, देशवासियों के लिए सुख, समृद्धि की कामना की
पटना, 27 मार्च। बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर्व को लेकर प्रदेशवासियों और देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस रामनवमी पर्व के पावन मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर भी पहुंचे और आशीर्वाद प्राप्त किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रामनवमी के मौके पर महावीर मंदिर में पवनसुत हनुमान जी के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं सर्वांगीण विकास के लिए प्रभु से प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की कृपा सभी पर बनी रहे और हमारा प्रदेश एवं देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होता रहे, यही कामना है।
उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम मर्यादा, धर्म और सत्य के प्रतीक हैं। भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, त्याग, कर्तव्य और आदर्शों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस पावन अवसर पर प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि वे आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता का संचार करें। भगवान श्रीराम का आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।



