भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने  राम नवमी शोभा यात्रा का किया पूजन एवं अभिनंदन!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन ने बिहार के पटना में श्री श्री राम नवमी शोभा यात्रा का किया पूजन एवं अभिनंदन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन ने आज शुक्रवार को श्री रामनवमी के पावन अवसर पर बिहार के पटना स्थित डाकबंगला चौराहे पर आयोजित श्री श्री रामनवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति के भव्य कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के साथ राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ मंत्री तथा एनडीए के नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और श्रद्धालु उत्साह और श्रद्धा के साथ उपस्थित रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और उत्सवपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान कंकड़बाग और कदमकुआं जैसे विभिन्न क्षेत्रों से आई आकर्षक झांकियों का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा विधिवत आरती उतारकर स्वागत किया गया। प्रभु श्रीराम की भक्ति के भाव में सराबोर होकर स्वयं श्री नितिन नवीन ने स्वयं मंच का संचालन किया। मंच से ‘जय श्री राम’ के जयघोष के बीच कलाकारों ने भगवान श्रीराम, माता सीता और हनुमान जी के स्वरूपों पर आधारित मनोहारी झांकियों की प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित जनसमूह को गहरे आध्यात्मिक भाव से जोड़ दिया। साथ ही प्रसिद्ध कलाकारों ने अपने सुरों से भक्ति भाव की ऐसी छटा बनाई कि सब मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम के दौरान सभी श्रद्धालुओं ने ‘जय श्री राम’ के उद्घोष के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर श्री नितिन नवीन ने कहा कि प्रभु श्रीराम केवल आस्था के प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, मर्यादा और आदर्शों के सर्वोच्च प्रतीक हैं। रामनवमी का यह पावन अवसर समाज को एकजुटता, सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का संदेश देता है। सभी को प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए और देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देना चाहिए।

Join us on: