सुपौल- मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रामनवमी शोभा यात्रा का किया भव्य स्वागत।

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष चौहान, सुपौल।

सुपौल में रामनवमी के अवसर पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शोभा यात्रा का किया भव्य स्वागत।

रामनवमी के पावन अवसर पर सुपौल शहर में आपसी भाईचारा और सौहार्द की अनूठी मिसाल देखने को मिली। जहां एक ओर पूरे शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, वहीं दूसरी ओर विभिन्न समुदायों के लोगों ने मिलकर इस पर्व को और भी खास बना दिया। खास बात ये है कि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी आगे बढ़कर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया, जिससे सामाजिक एकता का मजबूत संदेश देखा गया।
शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजर रही इस भव्य शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के दौरान हिंदू समुदाय के लोगों द्वारा श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए जगह-जगह सरबत, फ्रूटी और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी। वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पूरे उत्साह और गर्मजोशी के साथ शोभा यात्रा का स्वागत किया।
सुपौल नगर परिषद क्षेत्र के गनीमत चौक और हुसैन चौक पर मुस्लिम समाज के लोगों ने विशेष रूप से स्वागत की व्यवस्था की थी। हुसैन चौक पर मकसूद साहब, शफीउल हक, जावेद, रफीक समेत कई लोगों ने शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को शरबत और पानी पिलाकर उनका अभिनंदन किया। वहीं गनीमत चौक पर समाजसेवी मो० जमाल उद्दीन, वार्ड संख्या 20 के पार्षद प्रतिनिधि शादिक अली, वार्ड 23 के पार्षद राजा हुसैन, वार्ड 22 के पार्षद जावेद अख्तर, फसीउर रहमान, महफूज, आसिफ इकबाल सहित अन्य लोगों ने भी बढ़-चढ़कर श्रद्धालुओ को पानी फ्रूटी एवं शरबत देकर उनका भव्य स्वागत किया।
इस दौरान दोनों समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे को राम जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश फैलाया। शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम और एकता को मजबूत करते हैं।
रामनवमी के अवसर पर एक ऐसा नजारा सुपौल में देखने को मिला यह नजारा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक था, बल्कि सामाजिक समरसता और गंगा-जमुनी संस्कृति की जीवंत झलक भी प्रस्तुत करता है। इस तरह के आयोजन समाज में सौहार्द और भाईचारे को और अधिक मजबूती प्रदान करते हैं।
Byte :- राघवेन्द्र झा (मुख्य पार्षद) नगर परिषद सुपौल।

Byte :- मो० जमालुद्दीन (समाजसेवी) सुपौल।

Join us on: