सुपौल में रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा शहर!

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष चौहान, सुपौल।

जिला मुख्यालय समेत विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर में रामदास ठाकुरबाड़ी सह शनि मंदिर से शुरू हुई यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु भगवा ध्वज के साथ ‘जय श्रीराम’ के जयघोष करते हुए नगर भ्रमण पर निकले।
शोभायात्रा में भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकी, राम दरबार की प्रतिमा और घुड़सवार मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। यात्रा सुपौल शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई।
मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए शरबत व पानी की व्यवस्था की गई थी। वहीं, सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और हर प्रमुख स्थान पर पुलिस बल तैनात दिखा।
Byte :- नागेंद्र नारायण ठाकुर ( समाजसेवी सह अधिवक्ता) सुपौल।

Join us on: