अरुण गोविल का रामनवमी पर विशेष संदेश, सरकार की सराहना और विपक्ष पर वार!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

अरुण गोविल का बड़ा बयान: “ममता बनर्जी को अब राम याद आने लगे, यह शुभ संकेत है”
अखिलेश के ‘चाय-समोसा’ तंज पर गोविल का पलटवार— “सबको साथ लेकर चलते हैं पीएम मोदी”
रामनवमी और राजनीति: अरुण गोविल ने नेपाल के नए पीएम को दी बधाई, नीतीश के राज्यसभा जाने पर साधी चुप्पी

रामायण फेम और भाजपा नेता अरुण गोविल। देश की वर्तमान राजनीति, मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक और रामनवमी के पावन पर्व पर उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी है। विशेष रूप से बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयानों पर खुलकर बोले
​1. मुख्यमंत्रियों की बैठक और पीएम मोदी की तारीफ
​आज देश भर के मुख्यमंत्रियों की बैठक पर अरुण गोविल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की सराहना की। उन्होंने कहा:
​”पीएम मोदी सबको साथ लेकर चलने वाले नेता हैं। यह बहुत अच्छी बात है कि सभी मुख्यमंत्रियों के विचार जाने जाएंगे। जब सब मिलकर राय देंगे, तभी भारत और मजबूती से आगे बढ़ेगा।”
​2. अखिलेश यादव के ‘चाय-समोसा’ बयान पर पलटवार
​अखिलेश यादव द्वारा इस बैठक को ‘चाय-समोसे की पार्टी’ बताए जाने पर गोविल ने शालीनता से जवाब देते हुए कहा कि यह उनका अपना निजी विचार है और वे इसे व्यक्त करने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन बैठक का उद्देश्य राष्ट्रहित है।
​3. अर्थव्यवस्था और डीजल-गैस की भ्रामक खबरें
​मध्य एशिया में युद्ध के हालातों के बीच भारत में कस्टम ड्यूटी घटने पर गोविल ने संतोष जताया। उन्होंने कहा:
​”दुनिया भर में दाम बढ़ रहे हैं, लेकिन हमारे देश में कम हुए हैं। जो डीजल और गैस की कमी को लेकर भ्रामक खबरें फैलाई जा रही थीं, उन पर अब लगाम लगेगी। जनता को कम पैसे देने पड़ें, इससे अच्छा संदेश और क्या हो सकता है।”
​4. ममता बनर्जी और रामनवमी पर तंज
​पश्चिम बंगाल में रामनवमी के आयोजन पर ममता बनर्जी के बयान पर चुटकी लेते हुए अरुण गोविल ने कहा:
​”यह बहुत अच्छा शगुन है कि अब उन्हें भी राम जी याद आने लगे हैं। पहले वहाँ कुछ न कुछ गड़बड़ या घटनाएं होती थीं, लेकिन अब अगर वे राम को मानना शुरू कर रही हैं, तो यह बहुत अच्छी बात है।”
​5. राम की छवि और व्यक्तिगत भूमिका
​आज भी जनता के बीच ‘राम’ के रूप में देखे जाने पर उन्होंने खुद को सौभाग्यशाली बताया। उन्होंने नितिन नवीन द्वारा आमंत्रण दिए जाने पर खुशी जताई और कहा कि अगर बंगाल में प्रचार के लिए बुलाया गया, तो वे जरूर जाएंगे।

​नीतीश कुमार: उनके राज्यसभा जाने के फैसले पर गोविल ने इसे उनका व्यक्तिगत निर्णय बताते हुए टिप्पणी करने से इनकार किया।
​नेपाल: नेपाल के नए प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण पर उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
​राम का ‘मॉडल लुक’: आधुनिक समय में राम के बदलते चित्रण पर उन्होंने कहा कि यह सवाल चित्रण करने वालों से ही पूछना चाहिए।

Join us on: