सिवान मे शांति श्रद्धा और भव्यता के साथ संपन्न हुआ रामनवमी जुलुस!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रमोद!

सिवान में आज रामनवमी पर्व का जुलूस शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। जिला प्रशासन द्वारा शहर के सभी क्षेत्रों में श्रद्धालुओं के आने एवं जाने के लिए पुख्ता व्यवस्था की गई थी । शहर के सभी चौक चौराहा पर प्रशासन द्वारा पुलिस के साथ मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई थी। रामनवमी जुलूस में जिलाधिकारी विवेक कुमार मैत्रये के अलावा अन्य पदाधिकारी जुलूस को शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए मुस्तैद देखें । वही सिवान के एस पी पूरण कुमार झा पूरे शहर में जुलूस के साथ पैदल मार्च करते हुए दिखाई पड़े। रामनवमी के अवसर पर हजारों की संख्या में भक्त सिवान में जय श्री राम के नारे के साथ शहर का परिभ्रमण करते हुए नजर आए। जिला प्रशासन द्वारा पूरे शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Join us on: