मधुबनी-जिले भर मे रामनवमी शोभायात्रा का भव्य आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था भी चाकचौकंद!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले भर में भव्य रामनवमी शोभायात्रा, श्रद्धा-उत्साह के साथ एवं प्रशासनिक चाकचौबंद व्यवस्था के बिच आयोजित किया गया। रामनवमी सोभायात्रा के दौरान जगह जगह अद्भुत श्रद्धा व भक्ति का संगम दिखाई दिया। मधुबनी सहर के बसवारा, कोतवाली चौक, टावनक्लब मैदान से जहाँ भव्य झांकी के साथ शोभायात्रा सहर मे निकाल गया। वही जयनगर, झंझारपुर, मधवापुर, बासोपट्टी,बेनीपट्टी, महरैल गांव मे दर्शनीय शोभायात्रा निकाला गया।
बेनीपट्टी के लिलाधर उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित रामनवमी महोत्सव का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर नित्यानंद झा, सहदेव पासवान, डॉ. पी. आर. सुल्तानियां, सतीश झा, त्रिलोक नाथ झा, थाना अध्यक्ष शिवशरण साहु एवं संतोष झा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत “प्रगट कृपाला दीनदयाला” श्लोक के सामूहिक गायन से हुई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके बाद राम-सीता की मनमोहक झांकी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। सभी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र, भगवा कमछा एवं चंदन लगाकर सम्मानित किया गया।
तत्पश्चात भव्य शोभायात्रा हाई स्कूल परिसर से निकाली गई, जो इंदिरा चौक, लोहिया चौक, संसारी पोखर, चैतन्य कुटी होते हुए पुनः लोहिया चौक, इंदिरा चौक, विद्यापति चौक, बेहटा बाजार, अंबेडकर चौक, बेहटा पछवाई टोल, गांधी चौक एवं मलहा मोड़ से गुजरती हुई उचैठ भगवती दरबार पहुंची। वहां पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ शस्त्र पूजन संपन्न किया गया।
शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में माताएं, बहनें, युवा स्वयंसेवक, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, एकल अभियान सहित सनातन धर्म के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में “जय श्री राम”, “जय सिया राम”, “हर हर महादेव” एवं “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों से वातावरण गूंजता रहा।
रामनवमी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। विभिन्न चौक-चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जिले भर की पुलिस को डीएम एवं एस पी के निर्देश पुरे सतर्क देखा गया। वही बेनीपट्टी डीएसपी अमित कुमार, थाना अध्यक्ष शिवशरण साहु, बीडीओ महेश्वर पंडित, पीएचडी एवं एसडीओ छोटे कुमार सहित प्रशासनिक पदाधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में मुस्तैद दिखे।
इस अवसर पर राजीव, देव, कन्हैया मिश्र, रवि कुमार, हेमचंद्र झा, छोटू कुमार, अशोक सिंह, मुंशी लाल यादव, संजय पासवान, अनिल मंडल, घुरण पासवान, नीलम देवी, कविता देवी, समतोला देवी, अनिता देवी, ममता देवी, महावीर यादव, नरेश यादव, अरविंद झा, नवल सहनी, छोटू झा, सुमित झा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Join us on: