रिपोर्ट – अमित कुमार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और महावीर मंदिर के सचिव सायन कुणाल ने राम नवमी के अवसर पर आधी रात को पटना के महावीर मंदिर में भगवान का दर्शन किया।
इस दौरान मंदिर के पट रात 2 बजे खोल दिए गए थे, और श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी ।
महावीर मंदिर में नितिन नवीन पहले भी आ चुके हैं, जब वे भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए थे। उस समय उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की और आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की



