रामनवमी एवं दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन का फ्लैग मार्च, एसपी के निर्देश पर थाना स्तर पर पैदल गश्त!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी रामनवमी पर्व और चैती दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मधुबनी के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के सख्त निर्देशानुसार जिले के सभी अनुमंडलों में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में थानाध्यक्षों, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति में संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल तथा वाहनों के माध्यम से सभी थाना क्षेत्रों में गहन गश्त की गई। इस दौरान लोगों से अपील की गई है कि वे पर्व को आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि रामनवमी पर्व और चैती दुर्गा पूजा जैसे प्रमुख हिंदू पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की शरारत या अव्यवस्था न हो। इसके अनुपालन में जिले में अलर्ट मोड में पुलिस बल तैनात किया गया है। फ्लैग मार्च के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों जैसे मंदिर परिसरों, बाजारों, मुख्य चौराहों एवं भीड़ वाले स्थानों पर विशेष ध्यान दिया गया है। पैदल गश्त में पुलिसकर्मी आम जनता के बीच जाकर शांति का संदेश दे रहे थे, जबकि वाहनों से चलने वाली टुकड़ियां दूरदराज के गांवों तक पहुंच कर लोगों से अपील कर रही है। मधुबनी जिले में रामनवमी का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। मधुबनी सहर मुख्यालय से लेकर झंझारपुर, बिस्फी, राजनगर, बेनीपट्टी, लौकही, कलुआ ही, जयनगर, बासोपट्टी, पंडौल, बाबू बरही, फुलपरास, लखनोर, खुटौना, मधेपुर, घोघरडीहा, मधवापुर सहित सैकड़ों अखाड़े सक्रिय रहे। जहां युवाओं के द्वारा लाठ प्रशिक्षण, डंडा नृत्य एवं अन्य पारंपरिक खेल आयोजित होते हैं और झांकी निकाली जाती है। पिछले वर्षों में कुछ स्थानों पर मामूली विवादों की घटनाएं दर्ज की गईं थीं, जिसके मद्देनजर इस बार सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। फ्लैग मार्च में भाग लेने वाले थानाध्यक्षों ने बताया कि ग्रामीणों ने पुलिस का स्वागत किया और शांति बनाए रखने का भरोसा दिलाया है। जिले के सभी थाने के पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों को चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार के हथियारों का प्रदर्शन या अवैध जमावड़े पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ड्रोन से निगरानी, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता एवं आरपीएफ टीमों की तैनाती जैसे आधुनिक उपाय भी अपनाए गए हैं। एसपी योगेन्द्र कुमार ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि सभी समुदाय मिल-जुलकर पर्व मनाएं। कोई भी उचक्का या शरारती तत्व शांति भंग नहीं कर पाएगा।”इस फ्लैग मार्च से स्थानीय लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। जिला प्रशासन ने भी अपील की है कि लोग सोशल मीडिया पर अफवाहें न फैलाएं और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें। रामनवमी पर्व कल से शुरू हो रहा है, जो नौ दिनों तक चलेगा। पुलिस निरंतर गश्त जारी रहेगी।

Join us on:

और पढ़ें