सम्राट अशोक की 2370वीं जयंती समारोह का भव्य आयोजन, शामिल हुये सम्राट चौधरी!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

पटना के रवींद्र भवन में अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत) द्वारा सम्राट अशोक की 2370वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोग, बुद्धिजीवी और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उपस्थित रहे। इस दौरान सम्राट अशोक के जीवन, आदर्शों और उनके शासनकाल की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
नागमणि कुशवाहा ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा अशोक जयंती पर राजकीय समारोह और अवकाश घोषित किया जाता है। साथ ही बुद्ध स्मृति पार्क, सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर और सभ्यता द्वार जैसे निर्माण कार्य समाज के संघर्ष का परिणाम हैं।

बाइट – सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री

Join us on:

और पढ़ें