रिपोर्ट- पंकज कुमार!
फर्जी अंक प्रमाण पत्र पर बहाल हुए शिक्षिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज।
B.Ed की फर्जी अंक पर प्रमाण पत्र पर बहाल हुई शिक्षिका खिलाफ निगरानी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है निगरानी इन्वेंशन ब्यूरो पटना के पुलिस उपाधीक्षक विंध्याचल प्रसाद के शिकायत पर जहानाबाद नगर थाना में शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है बताया गया है कि वह ओआईपी भी उच्च विद्यालय केसर बाग खैरा में वर्ष 2015 में नियोजन इकाई जिला परिषद के माध्यम से विद्यालय उच्चतर माध्यमिक शिक्षिका के पद पर महिला शिक्षिका का नियुक्ति किया गया था। नवादा जिले के न्यू एरिया पातालपुरी मोहल्ले के स्थाई रूप से रहने वाले महिला शिक्षिका संगीता कुमारी जो वर्तमान में पटना के अनीसाबाद मोहल्ला मे रहती है उसके द्वारा नियुक्ति के समय बीएड प्रशिक्षण के अंक पत्र के जांच पड़ताल की गई जो फर्जी पाया गया बताया जाता है कि शिक्षिका द्वारा बजली गुवहाटी यूनिवर्सिटी गुवहाटी द्वारा दिए गए प्रशिक्षण अंक पत्र के वर्ष 2023 में जांच पड़ताल कराई गई जो फर्जी पाया गया फिर वर्ष 2026 के जनवरी महीने में दोबारा अंक प्रमाण पत्र का सत्यापन किया गया ।प्रशिक्षण अंक पत्र पूर्ण रूप से फर्जी निकला इसके बाद निगरानी में नगर थाना जहानाबाद में फर्जी अंक पत्र पर बहाल हुए शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस शिक्षिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है




