DRM के आदेश पर रेलवे क्वार्टर पर चला प्रशासन का बुलडोजर,मचा हड़कंप!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

डीआरएम विनोद कुमार के कड़े तेवर के बाद मोकामा के रेल परिसर के एवेंडेड क्वार्टरों पर बुलडोजर चल गया।गुरुवार को भारी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच एवेंडेड क्वार्टरों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरु हो गयी है।22 मार्च को रेल प्रशासन ने सभी क्वार्टरों में नोटिस चिपका कर खाली करने का आदेश दिया था।इस आदेश के बावजूद लोगों ने एवेंडेड क्वार्टरों को खाली नहीं किया।गुरुवार को जीआरपी और आरपीएफ अधिकारियों की तैनाती के बाद रेल प्रशासन ने क्वार्टरों को ध्वस्त कर दिया।करीब चालीस एवेंडेड क्वार्टरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।जानकारी के अनुसार इन क्वार्टरों में रेलवे के रिटायर्ड चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों का परिवार वर्षों से रह रहा था।अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल मोकामा स्टेशन पर निर्माण कार्य किया जायेगा।दानापुर मंडल प्रबंधक विनोद कुमार ने इसी सप्ताह इन क्वार्टरों का निरीक्षण किया था और तत्काल ध्वस्त करने का सख्त आदेश दिया था।दूसरी ओर क्वार्टर टूटने से लोगों में अफ़रातफ़री मच गयी है।

बाईट महिला

Join us on: