बेगूसराय- घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या, माहौल शोक व तनावपूर्ण!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को घर से बुलाकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के रचियाही कचहरी टोल के पास की बताई जा रही है। मृतक की पहचान स्वर्गीय गणेश महतो के पुत्र मिंटू कुमार के रूप में की गई है, जो इसी इलाके का रहने वाला था।परिजनों के अनुसार, बीती रात अपराधी मिंटू कुमार को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को मकई के खेत में फेंक दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो खेत से मिंटू का शव बरामद किया गया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि इससे पहले मिंटू के भाई की भी अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस मामले में समझौता करने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था, लेकिन परिवार इसके लिए तैयार नहीं था। इसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही सिंघौल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।जिस तरह से बेगूसराय में लगातार आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं, उसने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। महज दो दिनों के अंदर तीन हत्याओं ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी जल्दी अपराधियों को गिरफ्तार कर पाती है।
बाइट – परिजन
बाइट – बिपिन कुमार

Join us on: