:- रवि शंकर अमित!
खबर बाढ़ से है जहाँ उमानाथ घाट पर गंगा स्नान करने नवादा जिले के कदिदरगंज से 15 लोग आए थे। जिसमें एक बच्चा डूबने लगा उसे डूबता देख उसकी नानी उसे बचाने के लिए कूद गई वह भी डूबने लगी नानी को डूबते हुए देखा दूसरा नाती भी बचाने के लिए कुदा तो तीसरा भी डूबने लगा तीनों को डूबते हुए देखा स्थानीय लोगों ने गंगा में कूद कर तीनों को बचा लिया। मिली जानकारी के अनुसार भैसुर के श्राद्ध के शुद्धिकरण को लेकर गंगा स्नान करने आए थे इसी दौरान घटना हुई। फिलहाल तीनों सुरक्षित है। बता दें कि उमानाथ मैं इस तरह की घटना बराबर होते रहती है 10 दिन पूर्व भी नवादा जिला से ही गंगा स्नान करने आए एक ही परिवार के तीन बच्चे दुबे थे जिसमें दो को बचाया गया एक लापता हो गया।
बाइट पिडित महिला
बाइट परिजन




