:- रवि शंकर अमित!
बाढ अनुमंडल के बख्तियारपुर, बाढ़, पंडारक मोकामा और हाथीदह गंगा घाटों पर आज छठ के तीसरे दिन अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के पहुँचे! बाढ़ के पोस्ट ऑफिस घाट पर भारी संख्या में छठवर्तियों की भीड़ उमड पडी। छठ में लगने वाले सभी मौसमी फल पकवान दौरा सूप लेकर घाट पर आए,वहीं बहुत सारे छठवर्ती गंगा में खड़े होकर भगवान भास्कर की उपासना करते नजर आये और भगवान को विभिन्न प्रकार के फल पकवान अर्पण कर अर्ध्य समर्पित किया!
वही छठ व्रती के भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी चाक चौबंद दिखा, गंगा नदी में सुरक्षा की दृष्टिकोण से
एसडीआरएफ की टीम लगाई गई थी, परन्तु ये व्यवस्था सिर्फ बाढ़ में देखने को मिली अन्य किसी घाट पर ना पुलिस नजर आई ना नाविक ना ही गोताखोर!




