:- रवि शंकर अमित!
दुलारचंद हत्याकांड में 4 महीने से बेउर जेल में बंद अनंत सिंह को जमानत मिलते ही वह आज बाढ़ से मोकामा के लिए निकले, सबसे पहले बाढ़ के नदमा स्थित अपने पैतृक गांव में मां ब्रह्माणी की पूजा अर्चना कर उन्होंने रोड शो की शुरुआत की उनके साथ सैकड़ो गाड़ियों का काफिला था लोग हर चौक चौराहे पर हर गांव में सैकड़ो की संख्या में उनका इंतजार कर रहे थे हर जगह भारी भीड़ देखने को मिली जबकि आज चैती छठ का संध्या अर्ध भी था इसके बावजूद लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे थे कि अनंत सिंह से मिलकर ही गंगा तट पर जाकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करेंगे, इतना प्यार पाकर अनंत सिंह भी अभीभूत हो गए उन्होंने हमारे संवाददाता से बात करते हुए कहा कि “जनता का एको गो काम नहीं छोडेंगे, सब कर देंगे कुछो नहीं बचेगा” कटनी यानी फसल कटाई समाप्त होने के साथ ही हर गांव ही नहीं बल्कि हर घर जाएंगे और जनता का एक भी काम ऐसा नहीं होगा जिसे वह छोड़ देंगे, हर काम जनता का होगा अनंत सिंह जिस अंदाज के लिए मशहूर है उसी अंदाज में उन्होंने हमारे संवाददाता रवि शंकर शर्मा से बातें की! मोकामा नगर परिषद पहुंचते ही उन्होंने सर्वप्रथम भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की वहां से चौक चौराहा होते हुए औटा में भाजपा महामंत्री निलेश कुमार पवन दरियापुर में भाजपा जिला अध्यक्ष सह मुखिया शैलेंद्र प्रसाद हाथीदह में एनडीए संयोजक मोकामा विधानसभा, मुखिया संघ अध्यक्ष सह हाथीदह के मुखिया शशि शंकर शर्मा के साथ सैकड़ो लोगों ने ढोल बाजे फूल मालाओं से अनंत सिंह सिंह का जोरदार स्वागत किया, उनकी यात्रा बड़हिया स्थित मां बाला त्रिपुर सुंदरी के दरबार में जाकर पूजा अर्चना करने के बाद समाप्त हुई!
Byte – अनंत सिंह
Byte – समर्थक




