:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!
– बेगूसराय में एक बार फिर आग का तांडव देखने को मिला जहां शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से गेहूं खेत में भीषण आग लग गई। वही आग लगने से खेत में लगे गेहूं तकरीबन 5 बीघा जलकर राख हो गया। इस घटना के बाद किसानों के बीच हड़कंप मच गया। वही किसान के खेत में गेहूं लगे पूरी तरह से जलकर राख हो गया। आपको बताते चले कि भगवानपुर और तेघड़ा सीमा पर अवस्थित औगान, चिल्हाय, रामपुर बहियार में बिजली के शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई । जिसमें करीब 5 बीघा खेतों में पक कर तैयार गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह से राख हो गया। फसल जलने के बाद औगान, चिल्हाय, अम्बा और रामपुर गांव के आधे दर्जन परिवार दाने-दाने को मोहताज हो गये हैं. किसानों ने सरकारी उचित मुआवजे की मांग की है. बताया जाता है कि मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे खेत के ऊपर से गुजरी 33 केवी विद्युत तार के शॉट सर्किट हुआ और उससे निकली चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग ने 5 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह से राख में तब्दील हो गया. किसानों ने बताया कि पछुआ हवा के चलते आग की लपटें इतनी तेज थी कि लोग कुछ नहीं कर पा रहे थे. किसान दूर से ही अपने खेत में जलती हुई गेहूं की फसल को देखते रहे तभी किसानों ने साहस का परिचय देते हुए चार ट्रैक्टर से खेत को जोतना शुरू किया तब जाकर आग कुछ कंट्रोल हुआ सूचना पर भगवानपुर और तेघड़ा अग्निशमन टीम पहुंची और आग पर काबू पाया. किसानों ने कहा कि जिस फसल का साल भर इंतजार किया. वह आज जल गया. हम दाने-दाने के मोहताज हो गये है। इधर पंचायत समिति सदस्य टुनटुन कुमार पूर्व पंचायत समिति सदस्य दीपक कुमार, प्रभारी मुखिया लक्ष्मण कुमार राय सहित पीड़ित किसानों ने जिलाधिकारी से फसल क्षति मुआवजा दिलाने की मांग की है मौके पर तेघड़ा थाना के 112 पुलिस पदाधिकारी लाल बाबू शुक्ला सैफ चालक संदीप कुमार महिला कांस्टेबल बबीता कुमारी और भगवानपुर थाना के एएसआई अभिषेक रंजन मौजूद रहे।
बाइट – विकास कुमार
बाइट – लाल बाबु शुक्ला




