:- रवि शंकर अमित!
– दानापुर किउल रेलमंडल के हाथीदह जंक्शन पर टाटानगर बक्सर एक्सप्रेस में चढने के दौरान एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया जिसे राजकीय रेल पुलिस हाथीदह के द्वारा तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया, प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के वीरपुर थानाक्षेत्र के मुज़फरा गाँव का सरविंद सहनी पिता – जगदीश सहनी उम्र – 30 वर्ष के रूप में हुई है, मृतक के साथी ने बताया की भीड़ अधिक होने के कारण वो ट्रेन के नीचे चला गया, वहीं भाई सुधीर सहनी ने बताया की वो ठेकेदारी करता था और उसी काम से अपने साथी के साथ बंगलौर जा रहा था, इसी दौरान हाथीदह में ट्रेन चढ़ने के क्रम में उसकी मौत हो गई, जी आर पी सब इंस्पेक्टर राजीव रंजन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुये शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुये परिजनों के सुपुर्द कर दिया है!
Byte – एस आई, राजीव रंजन कुमार
Byte – सुधीर कुमार, भाई
Byte – मृतक का साथी




