मुंगेर-फाइलेरिया और एलबेंडाजोल की दवा खाने के बाद एक दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ी!

SHARE:

रिपोर्ट – सुमित कुमार!

मुंगेर : असरगंज प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय मिल्क जोरारी में गुरुवार को फाइलेरिया और एबंडाजोल की दवा खिलाए जाने के बाद 14 छात्र-छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। दवा खाने के कुछ देर बाद बच्चों को पेट दर्द, उल्टी की शिकायत होने लगी वहीं कुछ बच्चे बेहोश भी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एम्बुलेंस के साथ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. परवेज अख्तर विद्यालय पहुंचे और बच्चों की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। सभी प्रभावित बच्चों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज लाया गया। जहां डॉ. निधि कुमारी ने सभी बच्चों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों की देखरेख में इलाज के थोड़ी देर बाद सभी बच्चों की स्थिति सामान्य हो गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल यादव ने बताया कि मध्याहन भोजन के बाद फाइलेरिया एवं एबंडाजोल की दवा खिलाने के बाद कुछ बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत करने लगे और कुछ बच्चे बेहोश हो गए थे। जिसके बाद असरगंज सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के प्रभारी को सुचना दी जिसके वे एम्बुलेंस के साथ स्कूल पहुंचे और जाँच की जिसके बाद एक दर्जन से अधिक बच्चो को इलाज के लिए अस्पताल ले आये जंहा सभी बच्चे ठीक है।

इधर बच्चों की तबीयत खराब होने की खबर फैलने पर मकवा पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सरौन में फाइलेरिया दवा खिलाने के दौरान गांव के असामाजिक तत्वों के द्वारा आशा कार्यकर्ता पिंकू कुमारी एवं कुमारी प्रतिमा के साथ गाली गलौज किया और मारपीट की बात करने लगे मारपीट पर उतारू हो गये । वही आशा कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर परवेज अख्तर को दी। प्रभारी ने तुरंत तारापुर थाने को मामले की सूचना दी तारापुर के पुलिस को पहुंचने से पहले कुछ ग्रामीणों के बीच बचाव करने पर मामला शांत हुआ।

बाइट-छात्र
बाइट-छात्रा

Join us on: