रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!
वैशाली जिले में शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकान की आड़ में बीच बस्ती में एक घर के अंदर अवैध शराब फैक्ट्री चलाई जा रही थी, जिसका पुलिस ने छापेमारी कर खुलासा कर दिया।
मामला वैशाली जिला के सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत शीतल भकुरहर गांव का है। गुप्त सूचना के आधार पर सराय थाना पुलिस ने छापेमारी की, जहां घर के अंदर बड़े पैमाने पर देसी शराब का निर्माण किया जा रहा था। हैरानी की बात यह है कि यह अवैध गतिविधि रिहायशी इलाके के बीचों-बीच चल रही थी।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने अलग-अलग ब्रांड के शराब रैपर, खाली बोतलें, शराब बनाने के उपकरण, कच्चा माल समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं। मौके से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का मानना है कि यह एक संगठित गिरोह का काम है, जो लंबे समय से पीडीएस दुकान की आड़ में शराब का अवैध कारोबार चला रहा था। बरामद सामानों से स्पष्ट है कि यहां बड़े पैमाने पर शराब का उत्पादन और पैकिंग की जा रही थी।
फिलहाल पुलिस सभी हिरासत में लिए गए लोगों से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि इस अवैध शराब फैक्ट्री के तार किन-किन लोगों से जुड़े हैं। पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
वाईट– गोपाल मंडल सदर एसडीपीओ 2




