संवाददाता :- विकास कुमार!
सहरसा जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के भगवान टोला, वार्ड संख्या 13 में 32 वर्षीय विवाहिता पूजा कुमारी उर्फ सोनी कुमारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के पति का नाम सोनू कुमार झा बताया जा रहा है। ससुराल पक्ष की ओर से मायके वालों को सूचना दी गई कि पूजा कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुँचे, लेकिन उन्होंने शव की स्थिति पर सवाल उठाते हुए इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताया। परिजनों का आरोप है कि घटना की सच्चाई छिपाने की कोशिश की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल ससुराल पक्ष से पूछताछ की जा रही है और मामले की हर पहलू से जांच जारी है
BYTE :- संजय कुमार झा
मृतिका के चाचा




