रिपोर्ट – निभाष मोदी
वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और हमारा चौनल भी ईश वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है
भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र स्थित जिछो पोखर में आयोजित माघी मेला के दौरान बार बालाओं के डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है बताया जा रहा है कि यह आयोजन पीरपैंती थाना से महज कुछ ही दूरी पर हुआ, जहां देर रात तक अश्लील गानों पर डांस चलता रहा वायरल वीडियो में मंच के पीछे प्रखंड प्रमुख एवं संबंधित पंचायत के मुखिया की तस्वीर भी नजर आ रही है, जिससे आयोजन को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है और हमारा चैनल भी इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन द्वारा डीजे व अश्लील गानों पर हाल ही में सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद खुलेआम इस तरह का आयोजन होना प्रशासनिक निगरानी पर प्रश्नचिह्न लगाता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि थाना से कुछ ही दूरी पर पूरी रात कार्यक्रम चलता रहा और पुलिस को इसकी जानकारी कैसे नहीं हुई? क्या आयोजन की अनुमति ली गई थी? यदि ली गई थी तो किस शर्त पर? और यदि बिना अनुमति कार्यक्रम हुआ तो जिम्मेदार कौन है?
मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म है। स्थानीय लोग इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस वायरल वीडियो पर क्या कार्रवाई करता है और किसके आदेश पर यह आयोजन कराया गया, इसकी जांच कब तक पूरी होती है।
(




