रिपोर्ट – निभाष मोदी
भागलपुर में अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है सदर अस्पताल के प्रभारी डॉ. राजू कुमार और अस्पताल प्रबंधक आशुतोष कुमार अपनी टीम के साथ भीखनपुर इलाके में लंबे समय से चल रहे एक अवैध क्लिनिक में छापेमारी करने पहुंचे।जांच के दौरान टीम को कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं। दवाइयों की जांच में एक्सपायर दवाएं बरामद हुईं जिसे देखकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी हैरान रह गए आशंका जताई जा रही है कि इन दवाओं को मरीजों को दिया जा रहा था
छापेमारी के दौरान मां दुर्गा पॉली क्लिनिक के नाम से मरीजों को लिखी जा रही पर्चियां भी बरामद की गईं। पर्चियों पर डॉ. प्रीति कुमारी, डॉ. नीतीश कुमार और डॉ. अरविंद कुमार के नाम अंकित पाए गए हैं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके से मरीजों की एंट्री रजिस्टर जब्त कर लिया है और क्लिनिक को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि जिले में चल रहे अवैध क्लिनिकों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
बाइट– डॉ राजू कुमार,प्रभारी,सदर अस्पताल भागलपुर




