रिपोर्ट – निभाष मोदी
समय पर जांच और प्रारंभिक पहचान कर दिया जोर
मणिपाल हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टर ने साझा किया सफल इलाज की कहानी
भागलपुर। शहर में बेहतर और उन्नत चिकित्सा सेवाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल के तहत मणिपाल हॉस्पिटल द्वारा एक विशेष प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया, इस प्रेस वार्ता में अस्पताल की ओर से एक प्रेरणादायक ‘पेशेंट जर्नी’ और सफल इलाज की कहानी को साझा किया , जिसमें आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ चिकित्सा के सकारात्मक परिणामों पर प्रकाश डाला गया।
मणिपाल हॉस्पिटल के इस प्रेसवार्ता का मुख्य उद्देश्य उन्नत क्लिनिकल केयर और जटिल बीमारियों के सफल उपचार के बारे में जन-जन तक यह बातें जा सके , कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक ने अपनी विशेषज्ञता और अनुभव साझा किया ,इस प्रेसवार्ता में दो प्रमुख विशेषज्ञ डॉक्टर डॉ. नेहा अग्रवाल, जो गायनेकोलॉजिक ऑन्कोलॉजी और रोबोटिक सर्जरी की कंसल्टेंट हैं, महिलाओं से संबंधित कैंसर और जटिल सर्जरी के आधुनिक उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं डॉ. पूजा अग्रवाल, जो सर्जिकल ऑन्कोलॉजी (विशेष रूप से ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी) की कंसल्टेंट हैं, स्तन कैंसर के उपचार में नई तकनीकों और सर्जिकल प्रक्रियाओं की सफलता पर प्रकाश डाली।अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और यह बताना है कि समय पर जांच और सही उपचार से बेहतर परिणाम संभव हैं। मणिपाल हॉस्पिटल प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं और रोबोटिक सर्जरी जैसी तकनीकों के माध्यम से अब जटिल से जटिल मामलों का भी सफल इलाज संभव हो रहा है। वही नेहा अग्रवाल पूजा अग्रवाल ने समय पर जाँच और प्रारंभिक पहचान पर जोर दिया.




